
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 9 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत के सभागार मे सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद जुगनू देवी ने की। बैठक मे गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। बैठक मे दशहरा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर क्षेत्र मे विशेष साफ-सफाई, जलजमाव से निपटने, प्रकाश की व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक मे नगर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, प्रधान सहायक सुशील कुमार, पार्षद शाहिद अनवर उर्फ सगीर, पार्षद मनोज पासवान, पार्षद हीरालाल पांडे आदि उपस्थित थे।
