जीवन जीने की शैली प्रदान करते हैं वेद-डाॅ.अर्चना सिंह
मंदिरों के जीर्णोद्धार व गुरुकुलों के पुनर्स्थापना हेतु वैदिक दिवस का आयोजन।
“वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान” विषय पर हुआ भाषण प्रतियोगिता।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)09 अक्टूबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हाल में शुक्रवार को ‘सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर’ के तत्वावधान में वैदिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सनातनी गंगा फाउंडेशन भोजपुर की अध्यक्ष सह संभावना आवासीय उवि की प्राचार्या डॉ.अर्चना सिंह ने की। मुख्य अतिथि सनातनी गंगा फाउंडेशन के संरक्षक आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी (पूर्व कुलपति वीकेएसयू आरा), अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह (प्राचार्या, संभावना आवासीय उवि), महासचिव शंभू चौरसिया, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार, राम कुमार सिंह, राम अनुज सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वैदिक गीत संभावना स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह द्वारा मुख्य अतिथि आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सनातनी गंगा फाउंडेशन के संरक्षक सह वीकेएसयू के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा वेद ज्ञान एवं तत्व का मार्ग है, जो आदमी को आदमी बना सकता है। वेद के तत्वों को जीवन में उतरना होगा। वेद का मार्ग ही भारत को विश्व गुरु बन सकता है। संसार में जिंदा रहना है, तो ग्राम दर्शन को अपनाना होगा। आदमी का प्राण पर्यावरण है। इसलिए वृक्ष की पूजा की पद्धति वेदों में कही गई है। प्रकृति से छेड़छाड़ मत करो। वेद के मंत्र अंतरिक्ष शांति:, पृथ्वी शांति: एवं वनस्पतै शांति: को जीवन में धारण करना होगा, उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में इंसान किसी की कृतज्ञता ज्ञापित करना भूल गया है। इसलिए आप सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करें। अध्यक्ष डाॕ. अर्चना सिंह ने अध्यक्षीय सम्बोधन देते हुए कहा कि वेद मानव जीवन के ज्ञान का भंडार है। वेदों में हमारे गौरवशाली संस्कृति, इतिहास का समायोजन है। हमारे चारों वेद जीवन जीने की शैली प्रदान करते हैं। जब आधुनिक युग में विमान नही बना था। तब हमारे यहा पुष्पक विमान हुआ करता था। अंग प्रत्यारोपण का सबसे बडा उदाहरण भगवान गणेश है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अपने गौरवशाली इतिहास को जानना ही असली पूंजी है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच “वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि आचार्य धर्मेंद्र तिवारी एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह द्वारा भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आराध्या कुमारी, द्वितीय पुरस्कार हार्दिक आनंद एवं तृतीय पुरस्कार शिवम कुमार तिवारी को दिया गया। वही चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वाणी कुमारी, द्वितीय पुरस्कार श्रावणी कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार राधिका कुमारी को प्रदान किया गया। संचालन सनातनी गंगा फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आनंद कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुप्रसिद्ध गायक रविंद्र जैन के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सनातनी गंगा फाउंडेशन के संदीप कुमार, विकास कुमार सिंह, राम अनुज सिंह, विष्णु शंकर, प्रतिमा सिंह, रामायण उपाध्याय, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।

