RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निजी विद्यालयों के संचालको की बैठक में टीसी के मुद्दे पर हुआ मंथन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अप्रैल।कोइलवर प्रखंड स्थित आरटीपीएस स्कूल कोईलवर में निजी विद्यालयों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे स्थानांतरण प्रमाण पत्र को लेकर उत्पन्न समस्याएं पर बातचीत हुई। निजी विद्यालय संचालकों ने बताया कि कुछ सरकारी विद्यालयों द्वारा निजी स्कूलों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं दी जा रही है, जिससे छात्रों को नामांकन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या समाधान के लिए सभी विद्यालय संचालक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी।

मुलाकात के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निजी विद्यालयों के ट्रांसफर सर्टिफिकेट को अमान्य करने का कोई आधिकारिक निर्देश नहीं है, फर्जी या त्रुटिपूर्ण प्रमाण पत्र मिलने के कारण संदेह की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे सभी विद्यालय प्रभावित होते हैं।

बैठक में रविकांत राय निदेशक सह उपाध्यक्ष, रितेश कुमार सिंह निदेशक, कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर सहित कृष्णा श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, चंद्रदीप कुमार एवं अन्य शिक्षक और विद्यालय निदेशक उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस (36412) फ्लाइंग (पायलट) को शौर्य चक्र प्रदान किया।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति पर वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन।

rktvnews

भूटान के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

कैबिनेट ने 2024-25 सीजन के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर: आरा में 11 हजार लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

मानसून पूर्व तैयारियों के लिए जिला आपदा प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न!आमजन को मानसून में ना हो कोई परेशानी, पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम रखे – अतिरिक्त जिला कलैक्टर

rktvnews

Leave a Comment