RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी का दौरा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,19 मई।वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी, पीवीएसएम एवीएसएम वीएम एडीसी ने 19 मई 2023 को एक प्रमुख बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी), वायु सेना स्टेशन तुगलकाबाद और इसकी लॉजर इकाइयों का दौरा किया। वायु सेना स्टेशन तुगलकाबाद के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) एयर कमोडोर ऋषि सेठ वीएसएम ने उनका स्वागत किया।
वायु सेना प्रमुख ने डिपो और इसकी लॉजर इकाइयों के प्रमुख कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न उत्पादन इकाइयों, स्‍थलों तथा 7 बीआरडी के विकास और इसके योगदान को दर्शाते हुए नव निर्मित स्टेशन के ऐेतिहासिक प्रकोष्‍ठ का दौरा किया। यात्रा के दौरान, उन्होंने भारतीय वायु सेना में अखिल भारतीय स्‍तर पर निर्देशित हथियार प्रणाली और संबद्ध रेडार प्रणाली के लिए मरम्मत तथा ओवरहाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिपो की भूमिका की सराहना की।
उन्होंने निश्चित तौर पर बदले की कार्रवाई करने वाले जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल (एसएएमएआर) और मिसाइल आपूर्ति वाहन (एमएसवी), पोली यूरेथेन फोम (पीयूएफएफ), पैनल आधारित कॉम्‍बेट कैबिन, पायलट रेस्‍क्‍यू क्रैडल और फॉरेन ऑब्‍जेक्‍ट डैमेज (एफओडी) बैरियर जैसे निर्देशित हथियारों के लिए यूनिट के विभिन्न स्वदेशीकरण प्रयासों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिचालन इकाइयों को सहयोग सुनिश्चित करने और ‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने की दिशा में स्वदेशीकरण के प्रयासों में सभी कर्मियों की भागीदारी और उत्साह की सराहना की।

Related posts

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने सभी कार्यालय प्रधान के साथ बैठक कर संचालित योजनाओं के प्रगति का किया समीक्षा।

rktvnews

झारखंड:महिला सशक्तिकरण हमारे जीवन का मिशन है : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भारत ने स्वच्छता की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की – स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-II के अंतर्गत 50 प्रतिशत गांव अब खुले में शौच मुक्त।

rktvnews

भोजपुर: 27 सितंबर को बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्रियों का होगा वितरण,चिकित्सीय सुविधा के साथ दिए जायेंगे परामर्श: डॉ पी सिंह

rktvnews

महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति के तहत सिमरी प्रखंड के मानिकपुर गंगा ग्राम में युवा युवतियों के द्वारा पौधारोपण।

rktvnews

12 सितंबर को आयोजित होने वाले एक पौधा आपके कार्यक्रम हेतु किया गया प्रचार।

rktvnews

Leave a Comment