RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के लैण्डफिल साईट एवं निकाय अंतर्गत संचालित योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)19 सितंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निकायों के लैण्डफिल साईट एवं नगर निकाय अंतर्गत संचालित योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक समाहरणालय कार्यालय कक्ष में की गई।
सर्वप्रथम कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय बक्सर, डुमरांव, इटाढी, ब्रह्मपुर के द्वारा बताया गया कि चयनित लैण्डफिल साईट पर कूड़ा डंप किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि चयनित साइट पर ही कूड़ा डंप करेंगे एवं इसका सतत अनुश्रवण करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत चौसा को निर्देश दिया गया कि अंचलाधिकारी चौसा से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र लैण्डफिल साईट का चयन करेंगे।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जनहित में रात के समय ही सडकों से कचरा उठाने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि प्रातःकाल में आमजनों को भ्रमण करने के दौरान साफ सुथरा वातावरण प्राप्त हो सकें। व्यवसायिक क्षेत्रों में भी रात्रि के समय कचरा उठाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही झाड़ूकश के द्वारा साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि रामरेखा घाट पर प्रायः मुंडन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि रामरेखा घाट पर स्थायी नियंत्रण कक्ष बनाएं ताकि श्रद्धालुओं का सहयोग एवं भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण किया जा सके। साथ ही निकास मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराने, CCTV एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम का अधिष्ठापन हेतु निर्देशित किया गया।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्रांतर्गत सी0सी0टी0वी0 कैमरा का सतत निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे। कितने सी0सी0टी0वी0 कैमरा अधिष्ठापित किये गये है, कितने सी0सी0टी0वी0 कैमरा क्रियाशील है, का अद्यतन सूची अगली बैठक में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को अपने नगर निकायों में चौक चौराहों का जीर्णोद्धार, हाई मास्ट लाईट लगाने, स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन/मरम्मती कराने हेतु निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निर्देश दिया गया कि शहर के मुख्य चौक चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थान से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत ब्रह्मपुर को लैण्ड फिल साईट हेतु चयनित भूमि में चाहरदीवारी निर्माण सहित कचरा के समुचित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
इटाढी, चौसा एवं ब्रह्मपुर नगर निकाय के भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया।
नगर परिषद डुमराँव अंतर्गत बस स्टैण्ड हेतु शीध्र भूमि चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव को दिया गया।
सभी कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह ससमय सभी सफाई कर्मियों का पारिश्रमिक मानदेय का ससमय भुगतान कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ-साथ ई0पी0एफ0 कटौती की राशि को भी प्रत्येक माह जमा कराने हेतु निर्देश दिया गया।

Related posts

गढवा:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने लखनऊ में अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई।

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत चतरा व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के बैंक शाखा, विद्यालय, मतदान केंद्र व ग्रीमीन क्षेत्र समेत अन्य जगह चलाया गया जागरुकता अभियान।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।

rktvnews

राजस्थान :नये कानून हमारे संविधान की तीन मूल भावनाओं – व्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार और सभी के साथ समान व्यवहार के सिद्धांत के आधार पर बनाये गये :मुख्य सचिव

rktvnews

Leave a Comment