RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, आरा में जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रमुख बाज़ारों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान निरंतर चलाया जाए। इस अभियान में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाते हुए विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अतिक्रमण के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) अपनाई जाए तथा सभी वरीय पदाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करें।
बैठक में समग्र सेवा अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आधार कार्ड आदि सेवाओं से जुड़ी लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही राजस्व सेवाएँ जैसे परिमार्जन, म्यूटेशन आदि कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लंबित NOC को शीघ्र निष्पादित करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक शत-प्रतिशत पहुँचाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित CWJC एवं MJC मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने एवं सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में SOF (Statement of Facts) दाखिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने आईसीडीएस के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली, पानी एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त भोजपुर, सहायक समाहर्ता भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर, अपर समाहर्ता विशेष, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दुबई के पिल्लई दंपति ने शिशु को लिया गोद।

rktvnews

गोद और पालने के शौकीन है नीतीश कुमार- प्रशांत किशोर

rktvnews

भोजपुर के जगदीशपुर में निकली गई भव्य शोभा यात्रा कई प्रखंडों की झांकियां हुई शामिल।

rktvnews

हिंदी में रोजगार की अनंत संभवानाएं:प्रो. मीना कुमारी

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल की भेंट!भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।

rktvnews

राजस्थान:आईफा का सिल्वर जुबली अवार्ड्स समारोह।

rktvnews

Leave a Comment