RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोकतंत्र में मतदान का महत्व पर परिचर्चा व भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर। सोमवार को जगजीवन कॉलेज, आरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा ‘स्वीप भोजपुर’ के तहत “लोकतंत्र में मतदान का महत्व” विषय पर परिचर्चा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो डॉ आभा सिंह एवं अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया ।भाषण प्रतियोगिता के तहत जज की भूमिका में मंच पर डॉ अमरेश कुमार( हिंदी), डॉक्टर सत्येंद्र पांडे (संस्कृत)एवं प्रो जुली कुमारी (अर्थशास्त्र( की भूमिका उल्लेखनीय रही। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः अमृत राज, जितेश कुमार एवं सौरभ कुमार ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में बिहार विधान सभा निर्वाचन- 2025 के कॉलेज छात्र ब्रांड एंबेसडर विशाल कुमार, युवराज सोनी एवं मेघा श्रीवास्तव की भूमिका सराहनीय रही। अंत में मंच संचालन तन्वी तथा धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग अध्यक्ष प्रो सिंधु कुमारी ने किया। इस अवसर पर NCC पदाधिकारी प्रो अमृतलाल जायसवाल, प्रो चंदन कुमार,डॉ नवारुण घोष के अलावा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:व्यवसायी सुरक्षा आयोग का गठन हो : सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

वैशाली:जब जिलाधिकारी के पहल पर यूपीएससी का इंटरव्यू देकर आए विशाल को मिला एक घंटे में ओबीसी सर्टिफिकेट।

rktvnews

भोजपुर:बिजली बिल बकाए में 306 लोगो की काटी गई बिजली!बिजली चोरी में 19 लोगो के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी।

rktvnews

वैशाली:स्टैंडिंग कमेटी की 31 वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment