RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिलंबन

बेतिया: उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टोला परसौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सुजीत कुमार राम निलंबित।

विद्यालय के रसोइया को भी हटाया गया।

बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बांसगांव परसौनी में दिनांक 05.02.2024 को मध्याह्न भोजन खाने से बच्चे बीमार हुए थे। चिकित्सकों द्वारा समुचित ईलाज करने पर सभी बच्चे स्वस्थ हैं और अपने घर चले गए हैं।

बेतिया/ बिहार 06 जनवरी।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने इस घटना को अत्यंत ही गंभीरता से लिया है। तत्काल प्रभाव से उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, श्री सुजीत कुमार राम को निलंबित किये जाने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है। साथ ही इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी संचालित करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।
ज्ञातव्य हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा समर्पित किये गए जाँच प्रतिवेदन में विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता एवं लापरवाही सामने आयी है। जांचोपरांत प्रभारी प्रधानाध्यापक दोषी पाए गए हैं। इस घटना से जिला प्रशासन की छवि धूमिल हुई है।
इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने बगहा-01 प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टोला परसौनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सुजीत कुमार राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, एमडीएम को सख्त निर्देश दिया है कि मध्याह्न भोजन संचालन में किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्य में लापरवाही, उदासीनता को लेकर उक्त विद्यालय के रसोइया को भी हटा दिया गया है।

Related posts

विधि और न्याय मंत्रालय ने भविष्य की कार्य योजना को आकार देने के लिए चिंतन शिविर का आयोजन किया।

rktvnews

बक्सर:व्यय प्रेक्षक विशाल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभ्यर्थी व्यय कोषांग एवं व्यय से संबंधित अन्य कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गढ़वा:विकास योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त की व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

मूल्य आधारित नीलामी (पुनर्निर्गम) (i) “7.06% सरकारी प्रतिभूति 2028”, (ii) “7.26% सरकारी प्रतिभूति 2033” और (iii) “7.36% सरकारी प्रतिभूति 2052”

rktvnews

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय विशेष अभियान 3.0 के तहत कई कदम उठा कर रहा है।

rktvnews

भोजपुर:दौड़ प्रतियोगिता युवाओं को समर्पित: भुवन पांडेय

rktvnews

Leave a Comment