RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाराजा हाता में पुरुष परिधानों के थोक एवं फुटकर बिक्री डीलिंग काउंटर का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।शहर के महाराजा हाता, गली नंबर-02 स्थित पुरुष परिधानों के प्रतिष्ठान इन्स्पायर मेंस वियर के थोक एवं फुटकर बिक्री डीलिंग काउंटर का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। भवन एवं पथ निर्माण विभाग के संवेदक गजेंद्र कुमार पाण्डेय ने फीता काटकर नए डीलिंग काउंटर का उद्घाटन किया।
समारोह में एस.बी. कॉलेज, आरा की प्रधानाचार्य प्रो. मीना कुमारी, महाराजा कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. कनक लता कुमारी, प्रो. चंचल पाण्डेय, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. साधना रावत, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आदित्य कुमार आनंद, डॉ. राधिका रमण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालक मिश्रा भाइयों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि पुरुष परिधानों के क्षेत्र में थोक एवं फुटकर बिक्री की सुविधा मिलने से ग्राहकों और कारोबारियों को बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।उद्घाटन समारोह में शहर के छात्र, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, कर्मचारी एवं व्यवसायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान परिसर में उत्सवी माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने संचालकों को नई व्यावसायिक पहल के लिए बधाई दी। अंत में संचालक पक्ष ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर:सिविल सोसायटी का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी।

rktvnews

चंद्रयान के नाम पर डीलर गटक गए लाभुकों का अनाज शीर्षक के दैनिक अखवार में प्रकाशित भ्रामक खबर को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी हुए सख्त।

rktvnews

ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 134वी जयंती मनायी गयी।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के इटावा में शादी समारोह में विषाक्त भोजन से बीमार हुए लोगो से भाजपा नेताओं ने की भेंट।

rktvnews

भोपाल:बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति 21 से 24 अक्टूबर तक केरल के दौरे पर रहेंगी।

rktvnews

Leave a Comment