RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अधिवक्ताओं के हितों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन की घोषणा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।जिला बार एसोसिएशन, आरा भोजपुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ हो रहे कथित अत्याचारों एवं उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि भोजपुर के सभी विद्वान अधिवक्ताओं के साथ मिलकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सरकार के समक्ष उनकी मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। जिला बार एसोसिएशन आरा, भोजपुर के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य अधिवक्ताओं के हित, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है।

Related posts

मतदाता समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं :मतदाता शशि मिश्र

rktvnews

कोलकाता:जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने शिक्षा शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया।

rktvnews

गढ़वा में उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच में 16 प्रतिष्ठानों में मिली गड़बड़ी।

rktvnews

पटना:इस शहर में अब लाश और गिद्ध है बाक़ी ..: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

वामपंथ और संघ के बीच क्या वैचारिक टकराव है?

rktvnews

Leave a Comment