RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नवप्रवेशित विद्यार्थी अनुशासित रहते हुए प्रतिदिन कक्षा में उपस्थित रहे : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अगस्त। जगजीवन कॉलेज, आरा में आईक्यूएसी के तत्वावधान में स्नातक सेमेस्टर-1, सत्र 2026-30 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन सह अभिप्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. आभा सिंह ने की, जबकि संचालन आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डॉ. असलम परवेज ने किया। कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए डॉ. असलम परवेज ने पीपीटी के माध्यम से उन्हें कॉलेज के पाठ्यक्रम, क्रेडिट सिस्टम, परीक्षा पैटर्न, विभागीय शिक्षकों, पुस्तकालय, एनसीसी, एनएसएस, क्रेडिट कार्ड, खेलकूद सहित कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।
प्राचार्या प्रो.डॉ. आभा सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कॉलेज में अनुशासन, नियमित वर्ग संचालन, 75 प्रतिशत उपस्थिति, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और अनुशासन का पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके संबंधित विभागों में भेजा गया, जहां विभागीय शिक्षकों ने उन्हें पाठ्यक्रम, वर्ग संचालन, समय-सारणी एवं पठन-पाठन से संबंधित आवश्यक जानकारी दी।

Related posts

भोपाल:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर दो दिवसीय नृत्यधाम संस्था भुवनेश्वर द्वारा भव्य सांस्कृतिक आयोजन।

rktvnews

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए मीडिया कवरेज, मीडिया सुविधाएं और स्वास्थ्य तैयारी संबंधित प्रावधान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को राजस्थान जाएंगे! बीकानेर में मूंगफली अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने कौशल विकास मिशन के अंतर्गत शिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) विषयंक के संबंध में की!अप्रेंटिसप की रिक्तियों को भरने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने जवइनिया राहत शिविर का निरीक्षण कर की बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:20 पीड़ित महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मिलेगी 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि।

rktvnews

Leave a Comment