RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार संदीप पॉन्द्रिक द्वारा गया ज़िले के डोभी प्रखंड अंर्तगत (akic) अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया।

गया/बिहार 15सितंबर।अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार संदीप पॉन्द्रिक द्वारा गुरुवार को गया ज़िले के डोभी प्रखंड अंर्तगत (akic) अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। 1670 एकड़ में फैले यह कॉरिडोर के तहत वैसे रैयती जमीन जिनका लिया गया है उन्हें तेजी से मुआवजा उपलब्ध करवाए। अपर मुख्य सचिव ने काफी संतोष प्रकट करते हुए उक्त प्रस्तावित कॉरिडोर को नक्से के माध्यम से जानकारी लिया कि किसी ओर से रास्ता निकल रहा है, किसी ओर से योजना का काम प्रारंभ होना है, किस ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलपमेंट किया जाएगा, नया फोरलेन सड़क किस तरफ से निकलेगा। उसे भी मैप के माध्यम से देखा। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिनका दखल कब्जा लेना है वह ले लिया गया है। जिन्हें मुआवजा देना था वह भी युद्ध स्तर पर कैंप लगाकर वितरित किया गया है। शेष बचे लोगों को जिला भू अर्जन पदाधिकारी के माध्यम से मुआवजा वितरित किया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में कुछ स्थानीय लोगों ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया की मुआवजा वितरित एवं कागजों का सत्यापन करने में जिला भू अर्जन कार्यालय के प्रधान सहायक एवं सहायक द्वारा लापरवाही बरती जा रही है इस पर जिला पदाधिकारी ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी को विस्तार से जांच करते हुए संबंधित को निलंबित करने का आदेश दिया है। इस अवसर पर बियाडा के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

सुहागिन स्त्रियों ने पति की कुशलता के लिए किया हरतालिका तीज व्रत।

rktvnews

भोजपुर: पुस्तकों के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों के बीच बना सकते हैं पुल : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

गिरीडीह:जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

पटना:जल निकासी को लेकर अलर्ट मोड में है विभाग : मंत्री जिवेश कुमार

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी ने महाराष्ट्र के दंपति को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को किया सुपुर्द।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने मृत बंदी के आश्रित पत्नी को प्रदान किया पांच लाख रूपये मुआवजा राशि का चेक।

rktvnews

Leave a Comment