RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पुस्तक ‘मंत्र ही जीवन है, भाग-2’ का विमोचन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान की दक्षिण बिहार इकाई के बैनर तले लेखक लोकनाथ सिंह की पुस्तक ‘मंत्र ही जीवन है, भाग-2’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुमार शीलभद्र ने की।मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. भारत भूषण पांडेय ने कहा कि मंत्र यदि संयमित, सारगर्भित और शुचितापूर्ण हो तो उसकी प्रभावशीलता कई गुना बढ़ जाती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. ममता मिश्र ने जीवन के विभिन्न आयामों में मंत्रोच्चार के महत्व पर प्रकाश डाला।अध्यक्ष डॉ. कुमार शीलभद्र ने कहा कि मंत्र में शक्ति होती है और साधना व संयम से उसमें प्रभाव बढ़ता है, जिसका उपयोग समाज कल्याण में किया जा सकता है। डॉ. नथुनी पांडेय ‘आजाद’ ने लेखक को आशीर्वाद देते हुए कजरी प्रस्तुत की।समारोह में जन्मेजय ओझा, शैलेश सेठी, सुरेश भोजपुरी, अजय, डॉ. गोपाल साधु, रमाकांत सिन्हा, रमेश, संजीत सेठी एवं धनंजय शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद डॉ. शीलभद्र ने शैलेश सेठी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश भोजपुरी ने किया।

Related posts

मोतीहारी: पुलिस लाइन में डीएम और एसपी ने किया पालनाघर का उद्घघाटन।

rktvnews

भोजपुर:एकदिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ : सिर पर मटकी लेकर लंबे सफर से घोड़ाटोली के निवासियों को मिली निजात।

rktvnews

भोजपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर निबंध प्रतियोगिता व परिचर्चा आयोजित! शाहपुर के श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे हुआ आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मेद अस्पताल का किया दौरा।

rktvnews

नवादा डीएम ने डेंगू की रोकथाम और बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment