RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण, तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )09 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक के भाग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत रेलवे से हस्तांतरित होने वाले भूमि पर प्रस्तावित पटना साहिब-पटना घाट पथ तक के बारे में निर्माण कार्य की जानकारी दी। दीदारगंज-बख्तियारपुर-मोकामा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में भी जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगन घाट से दीदारगंज तक के निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करें। हमने इसके निर्माण कार्य को बराबर आकर देखा है। उन्होंने कहा कि दीदारगंज तक जे०पी० गंगा पथ के निर्माण होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय तक जाने में समय की बचत होगी। यात्रियों को पटना शहर और पटना शहर के बाहर कहीं भी आने-जाने में सहूलियत होगी। जे०पी० गंगा पथ परियोजना अपने आप में अद्भूत है। इससे यातायात में गतिशीलता और सहूलियत होगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से 7 मई तक होगी आयोजित, कलेक्टर एसपी ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का किया सघन भ्रमण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सचेत किया- जलवायु परिवर्तन एक टाइम बम है, अस्तित्व का संकट है, मानवता खतरे में है।

rktvnews

बरगी क्रूज़ दुर्घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : अवैध मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार! वाहन चेकिंग के दौरान बहोरनपुर पुलिस ने पकड़ा

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 18 वी संध्या में कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु किए गए 500 करोड़ रूपये या उससे अधिक के 25 विभिन्न एमओयू की ग्राउण्डिग की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment