RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने ट्रैक्टर दुर्घटना मे मृतक के परिवार से मिलकर दी सांत्वना, सहायता राशी की प्रदान।

जिलाधिकारी से की बात,मिलेगी 2 लाख की दुर्घटना सहायता राशि।

मृतक के बच्चों की पढ़ाई और पत्नी को रोजगार का दिया आश्वासन।

जात पात की नही कर्तव्य की करता हूं राजनीति : राघवेंद्र प्रताप सिंह

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)04 अगस्त।बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह पिछले दिन हुए ट्रैक्टर दुर्घटना मे नुरपुर महुलीघाट बिंदटोली निवासी महावीर बिंद के पुत्र रामप्रसाद राम उर्फ प्रसादी बिंद के मृत्यु की खबर सुनने के बाद रविवार को मृतक के गाँव पहुंचे।
बड़हरा विधायक उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुरपुर मे ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के परिवार से मिल कर उन्हे ढांढस बढाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बड़हरा विधायक द्वारा तत्काल मृतक के पीड़ित परिवार को पाँच हजार रूपए की आर्थिक मदद की गई। बड़हरा प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर बीस हजार रूपए की सहायता राशी मुहैया कराई गयी।
विधायक ने जिलाधिकारी से भी मोबाइल पर बात कर पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने की बात कही। जिलाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवार को दो लाख की दुर्घटना राशी देने की बात कही गयी,जो जल्द प्रदान कर दिया जाएगा।
बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चो की पढाई और मृतक की पत्नी को रोजगार दिलवाने का आश्वासन दिया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण मे उपस्थित सैकड़ों ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं से बात करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री ने कहा कि मै जात-पात की राजनीति नही करता।मै कर्तव्य की राजनीति करता हूँ।सबका साथ,सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य करता हूँ। मेरे लिए जनता सर्वोपरी है। मै जनता के हरेक सुख दुख मे हमेशा साथ रहता हूँ। बड़हरा की जनता से मुझे बहुत स्नेह है और यहाँ की जनता भी मुझे बहुत प्यार देती है,तभी तो मै सात बार से इस क्षेत्र का विधायक हूँ। मै अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहता हूँ। मुझे समाज के सभी समुदायों का अपार मदद मिलता रहता है। मै हमेशा अपने क्षेत्र के लोगो से जुड़ा रहता हूँ। क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा मे हमेशा उठाता रहता हूँ और समस्याओं का समाधान अपने स्तर से करता हूँ। अभी क्षेत्र मे कटाव और संभावित बाढ़ की समस्या को देखते हुए गंगा तटीय गाँवो का लगातार संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहा हूँ और उससे निपटने का उपाय किया जा रहा है।
पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान पूर्व मुखिया राजेन्द्र सिंह,जितेन्द्र सिंह,राजनारायण मल्लाह, कपिल शर्मा, मनोज ओझा, महावीर राम,तारकेश्वर बिंद,राजेश शर्मा आदि सैकड़ो ग्रामीण जनता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

सिवान: पासपोर्ट बनवाने के लिए 17 से 19 तक लगेगा तीन दिवसीय शिविर।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् के दूसरे चरण के पेशेवरों के समूह ने घाटों, सुब्रमण्यम भारती के आवास और कांची मठ का दौरा किया।

rktvnews

भोपाल:इंदौर की सड़क दुर्घटना बेहद दुखद, घटना की पुनर्रावृति रोकने के होंगे पुख्ता प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केदारनाथ धाम पहुंच मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पुनिर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर : निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर , की नारेबाजी।

rktvnews

Leave a Comment