RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव उषा शर्मा

जयपुर/राजस्थान 04 जुलाई। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 8 जुलाई को प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के संबंध में तैयारियों की मंगलवार को शासन सचिवालय के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव ने बीकानेर संभागीय आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, प्रमुख शासन सचिव, उर्जा भास्कर सावंत, प्रमुख शासन सचिव सानिवि वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश ठकराल, प्रबन्ध निदेशक, आरटीडीसी विजय पाल सिंह, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पुरुषोत्तम शर्मा तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: कारीसाथ ग्राम में आयोजित भागवत कथा में शिरकत करने पहुंचे डॉ विजय कुमार गुप्ता।

rktvnews

तरारी प्रखंड मुख्यालय पर नीतीश तेजस्वी सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चला।

rktvnews

राष्ट्रपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर : जिले के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम : प्रशिक्षक रमेश

rktvnews

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (NCOL) की अत्याधुनिक पैकेजिंग सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के साथियों के साथ मनाया दीपोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment