RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उतराखंड:राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में मतगणना की सभी तैयारी पूर्ण :अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय जोगदंडे

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 03 जून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय जोगदंडे ने आज मीडिया सेंटर सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में मतगणना की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग की तैयारियों एवं काउंटिंग की सभी प्रक्रियाओं में निगरानी रखने हेतु 27 ऑब्जर्वर राज्य में तैनात किए गए हैं। सभी ऑब्जर्वर अपने-अपने जनपदों में पहुंच चुके हैं। स्ट्रांग रूम को खोलते समय सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की जायेगी। उन्होंने बताया कि आरओ हेडक्वार्टर पर सुबह 8:00 बजे से सर्वप्रथम पोस्टल बैलट की काउंटिंग शुरू होगी, सुबह 8:30 बजे से ईवीएम काउंटिंग शुरू होगी। यह व्यवस्था मात्र आर.ओ हेडक्वाटर में सुनिश्चित होगी, जहां पोस्टल बैलेट आते हैं। अन्य जिलों में सुबह 8:00 बजे से ईवीएम काउंटिंग शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में ईवीएम काउंटिंग के लिए 884 टेबल बनाई गई हैं। एक विधानसभा में अधिकतम 14 टेबल काउंटिंग के लिए रखी हैं। सभी जनपदों में टेबल्स की अलग संख्या हो सकती है। प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग असिस्टेंट और माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त रिजर्व में 120 कार्मिकों की तैनाती भी की जाएगी। मतगणना स्थल पर विद्युत, पेयजल, खानपान एवं लॉ एंड ऑर्डर के लिए विशेष अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। काउंटिंग सेंटर के लिए स्पेशल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग सेंटर में सुरक्षा के दृष्टिगत तीन घेरों में सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सबसे अंदर घेरे में सीआरपीएफ द्वारा ड्यूटी दी जा रही है। दूसरे घेरे में राज्य सशस्त्र पुलिस बल एवं तीसरे घेरे में राज्य पुलिस द्वारा ड्यूटी तैनात की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी आने वाले व्यक्तियों/अधिकारियों/कार्मिकों को डी.ओ या फिर आर.ओ द्वारा जारी पहचान पत्र के आधार पर ही एंट्री दी जाएगी। प्रत्याशियों एवं पॉलीटिकल पार्टी द्वारा नियुक्त किए काउंटिंग एजेंट फार्म 18 में दिए गए नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र के साथ प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि काउंटिंग केंद्र पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जिसके लिए अलग से मोबाइल डिपॉजिट सेंटर बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर सख्त रोक है। मीडिया के लिए मीडिया कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यदि प्रत्याशी चाहे तो दूरस्थ जिले के ए.आर.ओ टेबल पर अपना काउंटिंग एजेंट नामित कर सकते हैं। प्रत्येक विधानसभा में पांच रैंडम सिलेक्टेड वीवीपैट मशीन के अंदर पर्चियों की काउंटिंग की जाएगी। जिसके उपरांत उसे ईवीएम में प्राप्त मतों के साथ टैली किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों द्वारा कुल 27156 पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया गया। इसके अतिरिक्त 12670 दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं ने मतदान किया था। साथ ही इलेक्ट्रॉनिकैली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ETPBS) के माध्यम से अब तक 52053 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए।

Related posts

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में पैक्स एवं व्यापार मंडलों के अध्यक्षों के साथ बैठक ।

rktvnews

ऐसे खाद्य पदार्थ जो महिलाओं में एग क्वालिटी को इम्प्रूव करते हैं – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

मोदी जी के लिए 200 पार करना भी होगा कठिन: शिवानंद तिवारी

rktvnews

घुटना के दर्द से छुटकारा के लिए लगा घुटनों का व्यायाम के विशेष योग स्वास्थ्य शिविर।

rktvnews

गढ़वा:रामपुर में उत्पाद विभाग की छापामारी, 200 किलो जावा महुआ एवं 45 लीटर अवैध शराब नष्ट।

rktvnews

भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन माल लदाई का लक्ष्य हासिल किया।

rktvnews

Leave a Comment