RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)27 जुलाई।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में सर्वधर्म सद्भाव, भूखों को अन्न खिलाने और श्रद्धा-भाव से सभी भक्तों के कष्टों के निवारण को प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम बाहरी आडंबर से अलग है और यहां आने के बाद हर किसी को आंतरिक और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह अविस्मरणीय स्थान खंडवा ही नहीं, संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव और आस्था का स्थान रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खंडवा जिला मुख्यालय में दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से दादाजी धूनीवाले धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर कई तरह की मत भिन्नता थीं। राज्य सरकार ऐसी सभी समस्याओं का समाधान निकालते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। दादाजी धूनीवाले धाम की मर्यादा के अनुरूप राज्य सरकार सभी प्रकार से नियम और संयम का पालन कर दादाजी के आशीर्वाद से इस धाम को भव्य और दिव्य बनाएगी। सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

Related posts

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान”! उनकी ऐंठी हुई मूँछों की नोक में मेरे गाँव के हर अभिभावक का मोम था: सुमन कुमार सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षापत्री द्विशताब्दी महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

कैबिनेट ने बेंगलुरू मेट्रो रेल परियोजना के चरण-3 में 31 स्टेशनों वाले 44.65 किलोमीटर लंबे दो कॉरिडोर को मंजूरी दी।

rktvnews

भोजपुर:डांडिया और गरबा नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन सराहनीय : निदेशक रितेश कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर:डीएवी पब्लिक स्कूल आरा में अलंकरण समारोह का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सांसद और पूर्व मंत्री श्री रतन लाल कटारिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment