RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सभी नगर निकायों में लोन मेला का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 जुलाई।प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने तथा नए आवेदनों की प्राप्ति एवं बैंकों में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से उप विकाश आयुक्त, भोजपुर, आरा के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा एवं जगदीशपुर द्वारा भोजपुर जिलान्तर्गत, सभी नगर निकाय यथा आरा नगर निगम, नगर परिषद्, पिरो एवं नगर पंचायत, कोईलवर, गड़हनी, जगदीशपुर, बिहिया, शाहपुर में पुरे सप्ताह लोन मेला आयोजित किया जाएगा।

लोन मेला का आयोजन निम्नलिखित तिथियों को किया जायेगा।

28 जुलाई 2026 (मंगलवार)
29 जुलाई 2026 (बुधवार)
30 जुलाई 2026 (गुरुवार)
31 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
01 अगस्त 2026 (शनिवार)
11 अगस्त 2026 (मंगलवार)
18 अगस्त 2026 (मंगलवार)
25 अगस्त 2026 (मंगलवार)

ई. निखिल कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, आरा द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित लोन मेला में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त करें। साथ ही, जिन लाभुकों के बैंक ऋण संबंधी आवेदन लंबित हैं, वे भी लोन मेला में भाग लेकर अपने मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन कराएं।

Related posts

राज्य सरकार की अभिनव पहल मिशन 2030 से राजस्थान की प्रगति को मिलेगी गति ‘युवाओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी‘: मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की प्रगति का संकल्प होगा ‘विजन 2030 डॉक्यूमेंट‘

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के ट्रक चालक की उड़ीसा में सड़क हादसे में मौत।

rktvnews

वन हेल्थ अप्रोच’ के तहत एवियन इन्फ्लूएंजा पर एक उच्चस्तरीय मंथन सत्र का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:नुक्कड़ नाटक बहादुर बिटिया का मंचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस की बधाई दी।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment