RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सोन नदी मे तीन बच्चो के डुबने की खबर सुन बड़हरा विधायक पदाधिकारियों के साथ हरीपुर पहुंचे।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 फरवरी। कोईलवर प्रखंड के हरीपुर गाँव के तीन बच्चों का सोन नदी मे नहाने के दौरान डुबने से मृत्यु होने की घटना के बाद मंगलवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह कोईलवर प्रखंड पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी के साथ हरीपुर पहुंचे। उन्होने तीनो परिवारों के चिराग बुझने पर तीनो शोक संतृप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की एवं इस दुख की घड़ी मे भगवान से तीनो परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया।
विधायक ने मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी वीर बहादुर पाठक एवं अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी को सरकारी सहायता राशी मुहैया कराने का निर्देश दिया। पदाधिकारियों द्वारा सरकारी मुआवजा के रूप मे चार-चार लाख रूपये की राशी तीनो परिवारों को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया एवं श्रम कार्ड से भी राशी दिलवाने की बात कही गई।बड़हरा विधायक ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही गाँव के तीन घरो के एकसाथ चिराग बुझना ह्दय विदारक घटना है।ऐसी घटना नही होनी चाहिए। मै तीनो परिवारो को हर संभव मदद करने का प्रयास करूँगा।
ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनो हरीपुर गाँव के शशि भूषण गुप्ता के पुत्र विशाल कुमार, संजीव कुमार के पुत्र गौरव कुमार एवं धिरज कुमार के पुत्र आदर्श कुमार का सोन नदी मे नहाने के दौरान डूब कर मौत हो गया था।
शोकाकुल परिवार से मिलनेवाले मे बड़हरा विधायक के साथ दौलतपुर मुखिया शंभु सिंह,पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, मनोज सिंह,सुराज सिंह,नीरज कुमार सहित ग्रामीण जनता और कार्यकर्ता थे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

rktvnews

ऋण स्वीकृति एवं वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित!ऋण राशि का सदुपयोग और ससमय लौटाना जरूरी:जिलाधिकारी भोजपुर

rktvnews

भोपाल:धूमधाम से मना हरियाली तीज महोत्सव एवम घर घर तिरंगा कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने टॉप टेन अपराधियों में शुमार 50 हजार के ईनामी राम अवधेश सिंह उर्फ पंकज प्रियदर्शी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा किया।

rktvnews

अटल नवाचार मिशन ने भारत के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए तीन अभिनव संसाधन लॉन्च किए।

rktvnews

Leave a Comment