RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए डा अनिल सुलभ ने किया नामांकन।

४ सेटों में, ४० निर्वाचक-सदस्य डा सुलभ के प्रस्तावक बने, अबतक किसी अन्य का नामांकन नही, आज अंतिम दिन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)25 जुलाई। आगामी सत्र हेतु, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर हो रहे चुनाव के लिए, नामांकन के पहले दिन, शनिवार को सम्मेलन के वर्तमान अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने, कुल चार समूच्यों (सेट) में नामांकन किया। दस-दस की संख्या में कुल ४ सेटों में ४०निर्वाचक सदस्यों ने डा सुलभ के लिए प्रस्ताव दिए।

डा सुलभ ने दूसरे पहर १२ बजे, अपने प्रस्तावकों के साथ, निर्वाचन पदाधिकारी श्री पंडित जी पाण्डेय, अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय के समक्ष अपना नामांकन-प्रपत्र भरा। इस अवसर पर दोनों सहायक निर्वाचन अधिकारी धनेंद्र चौबे तथा राधा रमण (दोनों अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय)भी उपस्थित थे।
नामांकन के पहले सेट में डा शंकर प्रसाद, डा कल्याणी कुसुम सिंह (दोनों उपाध्यक्ष), भगवती प्रसाद द्विवेदी (साहित्यमंत्री), डा पल्लवी विश्वास (कलामंत्री), कृष्ण रंजन सिंह (प्रबंधमंत्री), ईं अशोक कुमार (पुस्तकालय मंत्री), विभा रानी श्रीवास्तव (प्रचार मंत्री) प्रवीर कुमार पंकज (भवन अभिरक्षक), डा शशि भूषण सिंह तथा चंदा मिश्र “प्रस्तावक” थे।

इनके अतिरिक्त डा सुलभ के पक्ष में तीन अन्य सेटों मे, डा पुष्पा जमुआर, बच्चा ठाकुर, डा ध्रुव कुमार, शम्भु नाथ पाण्डेय, डा अमरनाथ प्रसाद, सुनील कुमार दूबे, डा नागेश्वर प्रसाद यादव, डा ऋचा वर्मा, सिद्धेश्वर, प्रेम लता सिंह राजपुत, अनुभा गुप्ता, पं गणेश झा, डा मनोज गोवर्द्धनपुरी, नीरव समदर्शी, मनोज कुमार झा, परवेज़ आलम, डा पंकज कुमार पाण्डेय, संजय कुमार शुक्ला, राजेश कुमार भट्ट, ज्ञानेश्वर शर्मा, नीता सहाय, शमा कौसर ‘शमा’, डा कुंदन कुमार लोहानी, रविकान्त पाण्डेय, अविनय काशीनाथ, अभय सिन्हा, कमल नयन श्रीवास्तव,श्याम किशोर, प्रेम लता सिंह, सुधीर कुमार मंटू प्रस्तावक के रूप में उपस्थित थे।

आज किसी अन्य ने इस पद के लिए अपना नामांकन नहीं भरा। नामांकन का कल (२६ जुलाई,२०२६) अंतिम दिन है। पूर्वाह्न ११-३० से अपराह्न ३ बजे तक नामांकन किए जा सकते हैं।

Related posts

रुक नही रहा जिलाधिकारी राजकुमार का “मिशन प्रहार”!योद्धा बन कर रहे बालू माफियाओं पर वार।

rktvnews

भोजपुर:300 ग्राम गांजा के साथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिसनर के लिये एचआईवी एड्स के मोनिट्रिंग से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित।

rktvnews

भोपाल:डॉ. गौरी शंकर शर्मा गौरीश चौथी बार अखिल भारतीय कला मन्दिर भोपाल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित।

rktvnews

रांची:मतदाता जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन,मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जून 25

rktvnews

Leave a Comment