RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:डॉ. गौरी शंकर शर्मा गौरीश चौथी बार अखिल भारतीय कला मन्दिर भोपाल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित।

RKTV NEWS/भोपाल( मध्यप्रदेश)01 फरवरी।भोपाल अखिल भारतीय कला मंदिर संस्था, चुनाव हुए, चुनाव अधिकारी सुरेश पटवा द्वारा हिंदी भवन के नरेश मेहता कक्ष में अखिल भारतीय कला मन्दिर भोपाल का वर्ष 2025-2028 हेतु संस्था के अध्यक्ष पद का निर्वाचन करवाया गया।
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार कला एवं साहित्य को समर्पित नगर की सबसे पुरानी संस्था के अध्यक्ष पद पर डॉक्टर गौरी शंकर शर्मा गौरीश को निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव उपरांत रघुनंदन शर्मा की अध्यक्षता और कैलाश चंद पंत के मुख्य आतिथ्य एवं आचार्य ओम प्रकाश सामवेदी के सारस्वत आतिथ्य में संस्मरण गोष्ठी आयोजित की गई। रघुनंदन शर्मा, डॉ गौरी शंकर शर्मा गौरीश और कैलाश चंद पंत ने जीवन निधि से कुछ चुनिंदा संस्मरण सुनाकर साहित्य रसिकों को समृद्ध किया। संस्मरण गोष्ठी का संचालन सुरेश पटवा और आभार प्रदर्शन महेश सक्सेना ने किया।
गोष्ठी में उपस्थित सदस्यों महेश सक्सेना, गोकुल सोनी, रमेश नंद, के के श्रीवास्तव, , विनोद कुमार जैन, शिवकुमार कुमार दीवान, गिरिजेश सक्सेना, बिहारी काल सोनी, सुषमा श्रीवास्तव, व्ही के श्रीवास्तव, सरोज लता सोनी, शरद पटेरिया, राम मोहन चौकसे, चरणजीत कुकरेजा, डॉ अनीता चौहान ने रोचक एवं शिक्षाप्रद संस्मरण सुनाए।

Related posts

आरा के रमना हनुमान मंदिर में होली पर भक्तों ने गाया फगुआ।

rktvnews

भोजपुर:मेरा युवा भारत भोजपुर द्वारा फ्लैगशिप आन स्कीम कार्यक्रम में बोले प्राचार्य फ्लैगशिप योजनाओं को अपना कर राष्ट्र विकसित बनेगा।

rktvnews

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा जयपाल में मना शिक्षक दिवस।

rktvnews

महिला कॉलेज के प्राकृति विभाग में सेमिनार आयोजित,महावीर के पंच महा उपदेश विश्व कल्याणकारी:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

एकता का स्वांग, बंटवारे की भाषा!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:29 अक्टूबर 23

rktvnews

Leave a Comment