
पीरो/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय, बचरी (पीरो) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धनंजय राय ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. वेंकटेश चौधरी ने किया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. धनंजय राय ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या अनेक समस्याओं की जननी है,प्रगति में बाधक है जबकि पृथ्वी का भू-भाग निश्चित है।इसका नियंत्रण लोगों को जागरुक बनकर ही किया जा सकता है। छोटा परिवार सुखी जीवन का आधार है। एक शिक्षित साक्षर और सभ्य परिवार ही इसके महत्व को समझ सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जनसंख्या नियंत्रण, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. वेंकटेश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज में जन जागरूकता फैलाकर सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है।उन्होंने स्वयंसेवकों से शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण जैसे विषयों पर आमजन को जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. चूमचूम कुमारी, डॉ. सुजय कुमार, डॉ. पिंकू, डॉ. दिनेश मौआर, नरेंद्र शर्मा, उपेंद्र सिंह, राहुल राय सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
