RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:उर्दू भाषी वाद-विवाद प्रतियोगिता 24 छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।11 जुलाई को जिला उर्दू भाषा कोषांग, भोजपुर के तत्वावधान में उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के अंतर्गत शनिवार को विद्या भवन सभागार, आरा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं स्नातक स्तर के लगभग 200 उर्दू भाषी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीनों वर्गों में कुल 24 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की।कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी बलदेव चौधरी, नजारत उप समाहर्ता मनोरंजन कुमार पांडेय तथा जिला उर्दू भाषा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ज़फ़ीर अहमद ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त बलदेव चौधरी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा उर्दू भाषा एवं साहित्य के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया। नजारत उप समाहर्ता मनोरंजन कुमार पांडेय ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एच.डी. जैन कॉलेज, आरा के प्रो. शहजाद अंजुम बूरहानी, शिक्षाविद् मो. कफील अनवर तथा प्रो. आफ़ताब अहमद मनेरी शामिल रहे। कार्यक्रम के संचालन में नाज़िश तलत, रहिमा नाज़, कौसर जहाँ, मोहम्मद सरफ़राज़ अहमद, मोहम्मद ज़ीशान, शफ़ी एहतराम, शाजिया कमाल, ताबिश अशरफ, आरिफ हुसैन, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद इब्राहिम सहित जिला के सभी उर्दू कर्मियों ने संयुक्त रूप से योगदान दिया।समापन समारोह की अध्यक्षता जिला उर्दू भाषा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ज़फ़ीर अहमद ने की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, अतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया।

Related posts

भोजपुर:इस विद्यालय के विकास के लिए जितना सम्भव होगा संघर्ष करूंगा:शिवप्रकाश रंजन

rktvnews

दरभंगा:ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पाण्डुलिपियों का निरीक्षण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर बल।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले, ऐपवा और आइसा की जांच टीम पहुंची पीरो, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

फिल्म ‘मंडली’ 54वें आईएफएफआई में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए कर रही प्रतिस्पर्धा।

rktvnews

कल्कि 2898 एडी’ के रिलीज ट्रेलर से पता चलता है कि यह साल की सबसे महत्वाकांक्षी और अवश्य देखी जाने वाली फिल्म क्यों है”

rktvnews

भोजपुर: रोजगार मेला के प्रचार को प्रखंड विकास केंद्र कोईलवर द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

Leave a Comment