
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जगजीवन कॉलेज, आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में “वन महोत्सव–वृक्षारोपण सप्ताह” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) आभा सिंह ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष ही जीवन हैं। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। एक व्यक्ति–एक पेड़ अपनाना ही इस महोत्सव का संदेश है।”
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी ने बताया कि वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक पूरे देश में मनाया जाता है। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।स्वयंसेवकों ने नीम, पीपल, आम एवं अशोक के पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
