RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में कल आयोजित होने वाले क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल भ्रमण।

सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था आदि को लेकर दिया महत्वपूर्ण दिशा निदेश।

RKTVNEWS / सारण( छपरा) 0 4 मार्च। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार को वृहत स्तर पर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम के आयोजन के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० गौरव मंगला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
सुरक्षा की दृष्टिकोण से चारों तरफ बैरिकेडिंग कराने को कहा गया। विभिन्न श्रेणी के वाहनों की पार्किंग हेतु अलग अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को अपने पर्यवेक्षण तमाम आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने को कहा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रामगढ़:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

एक ही सांचे में ढला है संस्कृत की बेहाली और बहाली का कांड।

rktvnews

बिहार:फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास।

rktvnews

डिप्टी सीएम ने विशेष शाखा अभिसूचना परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण,कार्यदाई संस्था को कार्य गुणवत्ता से करने के दिए निर्देश!पुलिस लाइन परियोजना परिसर में डिप्टी सीएम ने किया पौधारोपण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में जगी स्वच्छता की अलख, खैरागढ़ यूनिवर्सिटी में जबरदस्त आयोजन।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment