RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा वन महोत्सव में हुआ पौधारोपण और नशा मुक्ति जागरकता रैली

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 जुलाई। एम.एम. महिला कॉलेज, आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने अपने गोद लिए गए ग्राम छोटकी सनदिया में वन महोत्सव एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वयंसेविकाओं को समाजोपयोगी कार्यों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वन महोत्सव के तहत भोजपुर वन प्रमंडल द्वारा उपलब्ध कराए गए 100 पौधों का रोपण गांव की सड़कों एवं विद्यालय परिसर में किया गया। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया गया।नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालकर युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुखिया हरेंद्र प्रसाद का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी एवं डॉ. सुंधा निकेतन रंजनी के नेतृत्व में हुआ।

Related posts

भारत पर्व में नई दिल्ली के लालकिला पर ’कालबेलिया नृत्यागनाओं’ ने बाँधा समां – राजस्थान के लोक कलाकारों ने ऐतिहासिक प्रांगण में मचाई धूम।

rktvnews

आयोग ने हिंसा मुक्त चुनाव राष्ट्रपिता को समर्पित किए।

rktvnews

ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं प्राकृतिक खेती से कम समय में उर्वरक और कीटनाशक से अत्यधिक लाभ होगा:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

भोपाल:एफपीओ किसानों से फसल खरीदने तक ही सीमित न रहें, उत्पाद की प्रोसेसिंग कर लाभ भी अर्जित करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

श्री भूपेंद्र यादव ने मुंबई के जुहू बीच पर जी20 मेगा बीच क्लीन अप अभियान में भाग लिया।

rktvnews

नितिन गडकरी ने झारखंड के खूंटी में 2500 करोड़ रुपये की 2 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उन्नयन की आधारशिला रखी।

rktvnews

Leave a Comment