RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोजपुर : लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान पहुॅचे बिलौटी! भरत तिवारी के परिजनों से मिले।

भरत तिवारी के परिजनों से मिलते लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिलौटी पहुॅचकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलकर भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी रोने लगे और न्याय की मांग की। लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान ने भरत तिवारी की माता, बहन और भाभी से भी मिलकर ढाढस बंधाया और न्याय दिलाने का वादा किया। लोजपा (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि भरत तिवारी के परिजनों की आंखों में जो पीड़ा दिख रही है उसको न्याय दिलाकर ही शांत किया जा सकता है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन के कुछ अधिकारियों द्वारा की गई करवाई को लोकतांत्रिक व्यवस्था मे और किसी भी सभ्य समाज मे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिनके ऊपर कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी है, वे ही कानून को अपने हाथ मे लेने लगें और रक्षक ही भक्षक बन जायें तो बिहार की जनता का विश्वास कानून से उठ जायेगा। कानून पर लोगों का विश्वास बना रहे इसके लिए जरूरी है कि कुछ ऐसे अधिकारी जिन्होंने भरत तिवारी की हत्या करने का काम किया उनको सख्त से सख्त सजा मिले। किसी को बख्शा नहीं जायेगा, इसके लिए मैं और मेरी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस संबंध मे वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित परिवार ने चाहा और अगर उच्च स्तरीय जांच की जरूरत पड़ी तो तो उच्च स्तरीय जांच भी कराई जायेगी। परिवार को न्याय मिले यही हम सब की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था तो उनको गिरफ्तार करके एवं जांच करके उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए था। कानून को हाथ मे लेने का अधिकार कानून के रक्षकों को नही है। उन्होंने इसे एनकाउंटर नहीं हत्या करार दिया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जो भी दोषी हैं उनको चुन-चुन कर कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी अपने आप को इस व्यवस्था से ऊपर समझता है तो वह गलत है। उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी का प्रमोशन किया गया है उस पर कार्रवाई करने के संबंध मे मैं मुख्यमंत्री से बात करूँगा। यह कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता कि जिसके ऊपर आरोप हो उसे पुरस्कृत किया जाय। व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वे भरत तिवारी प्रकरण की जानकारी देश के गृह मंत्री अमित शाह को विस्तृत रूप से देंगे। इस अवसर पर लोजपा(रा) के पूर्व एमएलसी हुलास पांडे, लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, लोजपा प्रदेश सचिव विमला कुमारी सहित बङी संख्या मे नेता कार्यकर्ता एवं लोग उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:डालमिया भारत ने पूर्वी भारत में अपनी ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल की 5वीं वर्षगाँठ मनाई।

rktvnews

रांची:बाबूलाल मरांडी सर्व सम्मति से प्रदेश भाजपा नेता विधायक दल हुए घोषित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:अशरफ अंसारी के विधान परिषद नामांकन के बाद जिलाध्यक्ष ने दी बधाई।

rktvnews

भोपाल:गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना हमारा उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment