RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)03 जुलाई।हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव में जर्जर आवास में रह रही एक वृद्ध विधवा महिला से संबंधित मामला संज्ञान में आने पर उपायुक्त श्री रवि आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला समन्वयक, ग्रामीण आवास योजनाएं को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, हंटरगंज द्वारा मामले की त्वरित जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित लाभुक को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभान्वित करने हेतु आवास अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की गई।
इसी क्रम में 3 जुलाई शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद ने संबंधित लाभुक को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने लाभुक को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार सम्मानजनक आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे। जिला प्रशासन सरकार के इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि “सबका सपना, पक्का घर हो अपना” की भावना को साकार करने के लिए पात्र लाभुकों तक आवासीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसरोकार से जुड़े मामलों में प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Related posts

भोजपुर :लोककलाकारों के सुर पारंपरिक वाद्य और भोजपुरी कला से सजेगा भिखारी ठाकुर मंच।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त की पहल पर ग्रामीण बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई 200 इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, आईसीडीएस को सौंपा।

rktvnews

मोरबी पुल त्रासदी की पहली बरसी, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है अदाणी फाउंडेशन।

rktvnews

रामनवमी शोभा यात्रा हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु तेगबहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर सरकार की उदासीनता चिंताजनक : आदित्य पासवान

rktvnews

Leave a Comment