
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जुलाई।राष्ट्रीय जनता दल, भोजपुर द्वारा आगामी 05 जुलाई को आयोजित होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आरा स्थित सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। स्थापना दिवस समारोह को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।बैठक के बाद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, सोनू राय, पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह एवं पूर्व विधायक भाई दिनेश ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि यह दिवस सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता तथा गरीब, वंचित एवं पिछड़े समाज के अधिकारों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
स्थापना दिवस समारोह 05 जुलाई को आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिजॉर्ट में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बैठक में विधान पार्षद सोनू राय, पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, भाई दिनेश, जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, पूर्व प्रत्याशी रामबाबू सिंह, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, प्रवक्ता आलोक रंजन, हाकिम प्रसाद, मंटू शर्मा, एकराम आलम, नंद किशोर सिंह, विनोद चंद्रवंशी, शैलेंद्र कुमार, मनु राठौर, राम तपस्या राय, सेराज अंसारी, शिव प्रसन्न यादव, भोला खान, अनूप मौर्य, नंदजी, अमित ठाकुर, मुन्ना सम्राट, अनुज यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
