
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 जून। सोमवार को छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) एवं इंकलाबी नौजवान सभा के संयुक्त आह्वान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस सामूहिक उपवास कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव जयशंकर प्रसाद ने किया इन्होंने देश में मौजूद भाजपा के सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा का मांग करते हुए उन्होंने कहा कि उनके समय में और उनके कार्यकाल में लगातार देश के भीतर में तमाम पेपर लीक हो रहे हैं कोई भी पेपर कोई भी परीक्षा निष्पक्ष रूप से नहीं कराया जा रहा है lउपवास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अव्यवस्था, परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों, पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ तथा शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RYA राज्य सचिव व अगिआव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि पिछले दिनों देश के भीतर में नेट AEDO का पेपर लीक हुआ जिसके चलते देश के दर्जनों छात्रों ने आत्महत्या कर लिया यह आत्महत्या नहीं बल्कि यह सरकार ने इन सभी छात्र-छात्राओं का आत्महत्या का जिंवर है और हम बोल रहे हैं कि यह संस्थानिक हत्या है यही नहीं जब से यह सरकार देश के भीतर में 2014 से देश में सरकार हैं भाजपा की सरकार जो लगातार छात्र विरोधी परीक्षा विरोधी और शिक्षा विरोधी यह सरकार को वजह से देश के सभी पेपर लीक हो रहे हैं और यह लगातार शिक्षा मात्राओं का संरक्षण दे रहे हैं जिसके वजह से लगातार पेपर लिख दिया इसके भीतर में हो रहा है यह धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं जिनको शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देना होगा यह शिक्षा मंत्री शिक्षा विरोधी देश विरोधी छात्र विरोधी जो सत्ता में बैठे हैं देश के युवा नौजवान छात्र नौजवान उन्हें शिक्षा मंत्रालय में देखना नहीं चाहते और इस लड़ाई को तब तक हम लोगों ने जारी रखेगा तब तक शिक्षा मंत्री देश के कुर्सी से इस्तीफा नहीं देते थे यह लड़ाई चलती रहेगी देश के भीतर में बड़ा-बड़ा लड़ाईसड़कों से हुई और सड़क के आंदोलन से सड़कों की लड़ाई से सरकार को झुकना पड़ा सरकार को पीछे हटना पड़ा और आंदोलन के आड़ में आकर के तमाम मांगों को मनाना पड़ा है कई आंदोलन से हुआ है सरकार पूरी तरह से जानती है
AISA और RYA के तमाम नेताओ ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था आज गंभीर संकट से गुजर रही है। लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक अराजकता और छात्रों के सवालों पर सरकार की चुप्पी यह साबित करती है कि केंद्र सरकार शिक्षा के सवाल पर पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दें। छात्रों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा सरकार इस जिम्मेदारी से लगातार भाग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें।
नीट पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच हो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएशिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और छात्र हितैषी बनाया जाए।
और अंत में इस सामूहिक उपवास को इंसाफ मंच के राज्य सचिव कॉम क्यामुदिन अंसारी ने सभी साथियों को जूस पिलाकर उपवास तुड़वाया ।
इस सामूहिक उपवास में आइसा RYA के छात्र नेता और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे RYA जिला सचिव निरंजन केशरी, आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद, जिला अध्यक्ष विकाश कुमार, जिला सहसचिव सचिव चंदन दास, रौशन कुशवाहा, साहिल अरोरा, RYA जिला सहसचिव अखिलेश कुमार , हरिनारायण, महिला नेत्री नीतू कुमारी, वर्षा कुमारी, हांशिका, अनिता, विवेक, गौतम , विद्यानिवास, अनूप, सुमित, पंकज कुशवाहा, मनीष यादव, रणधीर राणा,राहुल सहित अन्य शामिल थे l
