RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

स्वच्छता ही सेवा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में आयोजित स्वच्छता और वृक्षारोपण गतिविधियों का नेतृत्व किया।

नई दिल्ली/1 अक्टूबर। स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के हिस्से के रूप में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 01 अक्टूबर, 2023 को दिल्ली छावनी स्थित परिसर में रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) द्वारा आयोजित एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ की अध्यक्षता की। रक्षा मंत्री ने श्रमदान गतिविधियों का नेतृत्व किया, जिसमें स्वच्छता अभियान, सामान्य क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण अभियान शामिल था।
रक्षा मंत्री ने सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत की और परिसर में सफाई सुनिश्चित करने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उन्हें उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करना जारी रखने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए जन सामाजिक आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वित्तीय सलाहकार (रक्षा सेवा) रसिका चौबे और रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) एसजी दस्तीदार ने भी विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया।
राजनाथ सिंह ने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पीसीडीए) (सेना) जम्मू, पीसीडीए (वायु सेना) देहरादून, पीसीडीए (सेना) जयपुर, पीसीडीए (पेंशन) प्रयागराज, रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) (सेना) मेरठ, सीडीए गुवाहाटी,सीडीए जबलपुर, सीडीए (क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र) बेंगलुरु और सीडीए चेन्नई के कार्यालयों के साथ बातचीत की और उनके अधिकार क्षेत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के क्रियान्वन पर समीक्षा की।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, जिसकी शुरुआत 15 सितंबर, 2023 को की गई, इसका समापन 02 अक्टूबर, 2023 को महात्मा गांधी की जयंती पर होगा। इस स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में, सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस को मनाए जाने के लिए श्रमदान गतिविधियाँ शुरू की जा रही हैं।
देश भर में 1,100 से अधिक कार्यालयों और आवासीय कॉलोनियों में रक्षा लेखा विभाग के 20,000 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कचरा हटाने, फाइलों को सुव्यवस्थित करने और उचित स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता अभियान सहित स्वच्छता गतिविधियां चला रहे हैं। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के हिस्से के रूप में पूरे देश में रक्षा मंत्रालय, संबंधित सेवा और संगठनों के विभिन्न अन्य प्रतिष्ठानों में इसी तरह के स्वच्छता अभियान शुरू किए गए हैं।

Related posts

मोदी सरकार का अंतरिम बजट वर्ष 24-25 का योजना विहीन बजट-दिलराज प्रीतम

rktvnews

भोपाल:विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति

rktvnews

मध्यप्रदेश:बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में बक्सर के प्रतिभागियों ने उप मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मान प्राप्त कर जिलें का मान बढ़ाया।

rktvnews

भारतीय डाक हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.6 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय करेगा।

rktvnews

उज्जैन:प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र नगर विकास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई।

rktvnews

Leave a Comment