
बिलौटी मे भरत तिवारी के परिजनों को दिलाया भरोसा।
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 जून। उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पङोसी राज्य बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव मे आकर भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दुख की इस घङी मे परिजनों को ढाढस बंधाया और सांत्वना दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरी तरह से टारगेट करके ब्राह्मण समाज के बच्चे की हत्या की गई क्योंकि वह व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। परिजनों को न्याय मिलने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अगर परिवार का बालबांका भी हुआ तो पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

कांग्रेस परिवार हर मोर्चे पर पीङित परिवार के लिए लङाई लङेगी। उन्होंने कहा कि मैं भरत भूषण तिवारी के परिजनों को न्याय दिलाकर रहूँगा। न्याय की लड़ाई पटना से दिल्ली तक जारी रहेगी। विदित हो कि अजय राय ने वाराणसी लोक सभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध चुनाव लङा था। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा देश मे आंदोलन तेज किया जायेगा ताकि भरत भूषण तिवारी को न्याय मिल सके। इस अवसर पर पंकज तिवारी, राकेश त्रिपाठी सहित कई नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
