RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:भाई पर एसिड फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

बड़हरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।सिन्हा थाना क्षेत्र के कवल छपरा गांव में आपसी पारिवारिक विवाद के दौरान भाई पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सिन्हा थाना कांड संख्या 52/26, दिनांक 26 जून 2026 में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में ऋषि मिनु साह (25 वर्ष), गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, भाई-भाई के बीच हुए विवाद के दौरान आरोपी ने घर में रखा एसिड अपने भाई संजय साह पर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, घायल संजय साह को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

भोजपुर:माउंट जी लिट्रा में भोजपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के प्रचार गाड़ी पर हमला,भाजपा मीडिया प्रभारी ने राजद और माले पर लगाया आरोप।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत का मानवाधिकारों पर प्रतिष्ठित दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू हुआ।

rktvnews

पटना : एसआरपी काॅलेज मे शिक्षक दिवस पर समारोह आयोजित।

rktvnews

डॉक्टर और कंपनियों का कपट जाल : दवाओं की कीमत में उछाल।

rktvnews

Leave a Comment