RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:खैरा में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल।कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र खैरा में विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा केवाईपी के प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र, मेडल व मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि मुखिया महेंद्र प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता समीर कुमार ने की, जबकि संचालन डॉ. विकास कुमार ने किया।
नंद साइंस सेंटर के विद्यार्थियों में संदीप पाल (479 अंक, जिला में छठा व प्रखंड में प्रथम), रौशनी कुमारी (449), बोलबम (430), विकास (425), सुमित कुमार (425) व श्वेता कुमारी (402) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों व समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय तटरक्षक बल ने इस्तांबुल, तुर्किये में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 19वीं बैठक (एचएसीजीएएम) में भाग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

चित्रांश दुर्गेश ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान।

rktvnews

सम्पूर्ण जगत शिवमय है :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा को मिली पदोन्नति।

rktvnews

Leave a Comment