RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पुलिस ने किया एक देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद! आरोपी फरार।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जून। भोजपुर जिला के बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बरसिंघा टोला गाँव के दीपक गोंड के घर से एक देशी कट्टा और 315 बोर का तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि दीपक गोंड कट्टा लेकर अपने पड़ोसी को धमका रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ उसके घर पहुँचे। पुलिस को देख दीपक गोंड रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो एक बक्सा मे से एक देशी कट्टा और 315 बोर का तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध मे बहोरनपुर थाना मे दीपक गोंड के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। वह बरसिंघा टोला के मुरारी गोंड का पुत्र बताया जाता है।

Related posts

नारनौल:आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए डीसी मोनिका गुप्ता ने जारी की एडवाइजरी।

rktvnews

भोजपुर: प्रशासन द्वारा उपलब्ध राहत की व्यवस्था संतोषजनक प्रेसवार्ता में बोले उप मुख्यमंत्री

rktvnews

हरियाणा:पानी की लड़ाई में क्यों घुला जातिवाद?

rktvnews

भोपाल:स्वाधीनता दिवस हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारत-उज्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास डस्टलिक विदेशी प्रशिक्षण नोड पुणे के औंध में शुरू हुआ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने हिसार में ब्रह्माकुमारी के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment