
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)22 जून। 21 जून को 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर में सूबेदार मेजर बी.के. भास्कर की अध्यक्षता में ‘योग दिवस’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। योग दिवस का आयोजन सोमेश्वर स्थान, बक्सर में किया गया, जिसमें अनेकों कैडेटों एवं पी. आई स्टाफ ने भाग लिया।
इस मौके पर सभी ने अनेक प्रकार के योगाभ्यास किये। इस मौके पर सुबेदार मेजर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया भर में विश्व अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने की प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा की योगाभ्यास का लाभ केवल एक दिन के करने से नहीं बल्कि नियमित करने से लाभ मिलता है, और शरीर स्वस्थ रहता है।
इस मौके पर बी.एच.एम गंगाधर खेदर, हवलदार राहुल शुक्ला, हवलदार रवि शंकर कुमार, सी.एफ.एन आलोक रंजन, नायक विज्यानंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
