RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राजद की टीम ने भरत तिवारी के परिजनों से मिल कर ली घटना की जानकारी

राजद की टीम मे शामिल उदय नारायण चौधरी, मृत्युंजय तिवारी व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 22 जून। रविवार को बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व मे राजद की उच्च स्तरीय टीम बिलौटी गाँव मे भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने पहुँची। टीम के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व मे राजद की टीम ने हर बिन्दु पर गहनता से पूछताछ की। राजद की टीम ने मृतक भरत तिवारी की मां आशा देवी, पिता काशीनाथ तिवारी, वसंत तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। राजद की टीम ने बिलौटी गाँव मे बसाये गये जवइनिया के विस्थापित लोगों से भरत भूषण तिवारी के बारे मे तथा एनकाउन्टर की घटना के संबंध मे जानकारी ली। राजद के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भरत तिवारी को गोली मार कर हत्या करने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध हत्या का केस करके गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने इस घटना की जांच वर्तमान जज से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व मे हमारी पार्टी  इस मामले को अंतिम अंजाम तक ले जाएगी।

राजद की टीम मे शामिल नेताओं ने ली घटना की जानकारी

बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि इस घटना की जांच बिहार विधान सभा की सर्वदलीय कमिटी तथा वर्तमान जज की देखरेख मे होनी चाहिए।
इस अवसर पर उदय नारायण चौधरी, प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी एवं चितरंजन गगन, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, पूर्व विधायक अरूण यादव, पूर्व विधायक रामविशुन सिंह लोहिया, पूर्व विधायक नवाज आलम उर्फ अनवर आलम, विधान पार्षद सोनू राय, राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव, मनोज कुमार सिंह, हाकिम प्रसाद, हीरालाल ओझा, राजेश मिश्र, संतोष पासवान, पूर्व मुखिया वैद्यनाथ यादव आदि उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:राज्यपाल को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग।

rktvnews

एक वोट अर्जुन के उस तीर के समान है जो जयधत और उसके पिता की मृत्यु का कारण बना:गीतकार और गायक ,अजीत कुमार पांडेय

rktvnews

लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम के तत्वधान में कंबल, पाठ्य सामग्री वितरण के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर की गई आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

कोटा को सौगात!नगरीय विकास में भी राजस्थान मॉडल स्टेट: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment