RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:राज्यपाल को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास के निदेशक ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)07 दिसंबर।सशस्त्र सेना झंडा दिवस’’ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ब्रिगेडियर अमृत लाल (से नि) ने मुलाकात कर फ्लैग लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने ब्रिगेडियर अमृत लाल (से नि) से प्रदेश में सभी सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए यह दिवस और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि प्रदेश में लोगों का सेना में बहुत बड़ा योगदान रहा है। प्रदेश में पूर्व सैनिकों की संख्या बहुत अधिक है। देश का पहला परमवीर चक्र विजेता उत्तराखण्ड से रहा है। इसलिए उत्तराखण्ड की जनता का यह कर्तव्य भी बनता है कि इसमें अधिक से अधिक योगदान देकर अपनी सेना के परिजनों का हौसला बढ़ाएं।
राज्यपाल ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक ठोस व्यवस्था बनाई जाए।

Related posts

रायपुर : द्वितीय चरण में नामांकन के दूसरे दिन कांकेर लोकसभा क्षेत्र में एक अभ्यर्थी ने जमा किया नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

नारनौल:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान “म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

किसान का बेटा हमेशा सत्य के प्रति समर्पित रहेगा: उपराष्ट्रपति

rktvnews

राजस्थान:राज्य स्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन वृद्धि राशि हस्तांतरण कार्यक्रम।

rktvnews

भारत इम्पैक्ट एआई समिट में नीदरलैंड्स से अर्किट ग्लोबल टेक्नोलॉजी की भागीदारी बिहार के लिए गर्व का क्षण।

rktvnews

भोजपुर की नन्दनी एवं विद्या अस्मिता खेलो इंडिया जोनल भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए चयनित।

rktvnews

Leave a Comment