RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

पंडित भीमाशंकर शास्त्री ने समाज को जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया – चौहान

भोपाल/ मध्यप्रदेश 03 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पंडित भीमाशंकर जी शास्त्री, भागवत कथा के मर्मज्ञ हैं। सामाजिक, धार्मिक और रचनात्मक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, श्रमदान, मंदिरों के विकास जैसे कार्यों से समाज को जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। पं. शास्त्री बाल विवाह को सामाजिक अपराध मानते हैं और अपनी हर कथा में लोगों से नशे से दूर रहने की बात को दोहराते हैं। मुख्यमंत्री मंदसौर के मंडी प्रांगण में हो रहे गुरुदेव भीमाशंकर जी शास्त्री की कथा में निवास कार्यालय समत्व से वर्चुअली सम्मिलित हुए तथा गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव शास्त्री जी की महिमा अनंत है। भगवान कृष्ण के उपासक शास्त्री जी द्वारा धर्म की स्थापना और रक्षा के लिए किए गए कार्य महत्वपूर्ण है। नदी, पर्यावरण और गौ-संरक्षण के साथ-साथ शास्त्री जी ने मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सन्मार्ग पर चलने और सद्कर्म के लिए प्रदेशवासियों को उनका आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता रहे, यही हम सबकी कामना है। मंदसौर के मंडी प्रांगण में हुई कथा में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग, विधायक यशपाल सिसोदिया, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:कस्तूरी संगठन द्वारा आयोजित कस्तूरी विंटर कौथिग 2024′ का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

सारण:स्वस्थ शिशु से होता है स्वस्थ समाज की रचना, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई जारी।

rktvnews

भोजपुर:युवा आई कॉन चिराग पासवान 8 जून को नव संकल्प महासभा को करेंगे संबोधित,उमड़ेगा जन सैलाब:लोजपा

rktvnews

दुमका:आईटीआई में माइनिंग ट्रेड शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर : उपायुक्

rktvnews

राजस्थान:वैदिक मंत्रोच्चार संग प्रदेशभर में हुआ भव्य सूर्य नमस्कार।

rktvnews

चिल्फी गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा बच्चों में शिक्षा के प्रति आया सकारात्मक बदलाव!शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बैगा बच्चे बोेलने लगे फर्राटेदार अंग्रेजी

rktvnews

Leave a Comment