RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:आईटीआई में माइनिंग ट्रेड शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर : उपायुक्

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)20 जुलाई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से संबंधित विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के प्लेसमेंट की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

नियोजन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला नियोजनालय परिसर में 27 जुलाई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रोजगार मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा नियोजकों के समन्वय से युवाओं को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में श्रम विभाग द्वारा संचालित “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि स्थानीय युवाओं एवं श्रमिकों को रोजगार, स्वरोजगार, आजीविका के अवसरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उनके गांवों तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर अनावश्यक पलायन को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।

आईटीआई संस्थानों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्राचार्यों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ-साथ छात्रों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने आईटीआई में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के विस्तार पर बल देते हुए माइनिंग ट्रेड प्रारंभ करने की संभावनाओं पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुमका एवं आसपास के क्षेत्रों में खनन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए माइनिंग ट्रेड शुरू होने से स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, आईटीआई संस्थानों के प्राचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

‘मैं कुछ हूँ’ इस तरह का भाव अहंकार है : मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

भोजपुर:राजकीय शहीद समारोह में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना।

rktvnews

पटना:भारत की योग परंपरा निखिल विश्व को निरामय बना रही है : डॉ सुलभ

rktvnews

नारनौल:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने नागरिकों से अपने मत का प्रयोग करने की अपील।

rktvnews

होली !

rktvnews

Leave a Comment