RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मिले भाई दिनेश! न्याय दिलाने का दिया भरोसा।

मृतक भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी को ढाढस बंधाते पूर्व विधायक भाई दिनेश

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गाँव मे पिछले दिनों हुए कथित एनकाउंटर मे मारे गए युवक भरत तिवारी के परिजनों से जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी एवं परिजनों से मिलकर पूर्व विधायक भाई दिनेश ने सांत्वना दी तथा इस दुःख की घड़ी मे हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया। भाई दिनेश ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था मे बिना निष्पक्ष जांच के किसी व्यक्ति को जान से मार देना अत्यंत गंभीर विषय है। इस घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही हुई है या अन्याय हुआ है तो इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए तथा सरकार और प्रशासन को इस मामले मे पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने परिजनों का दुख साझा करते हुए कहा कि समाज के सभी संवेदनशील लोगों को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। भाई दिनेश ने ईश्वर से दिवंगत भरत तिवारी की आत्मा की शांति हेतू तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर लाल बहादुर सिंह, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला नियोजनालय,भोजपुर द्वारा 19, मार्च से लगेगा जॉब कैम्प।

rktvnews

भोजपुर:ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार, 22 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं।

rktvnews

26 मार्च 2023 से होगा 18वी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

74वें वन महोत्सव पर जिलाधिकारी ने वृक्षा रोपण कर की कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में एथलेटिक मीट।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सर एम विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की!अभियंताओं को अभियंता दिवस पर बधाई भी दी।

rktvnews

Leave a Comment