RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : पिस्टल दिखाने वाले आरोपी का हुआ एनकाउंटर! चिकित्सा के दौरान हुई मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गाँव मे पुलिस पर पिस्टल लहराने, पुलिस को गाली देने और धमकाने वाले युवक का अंततः पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस ने आरोपी के पैर मे गोली मारी जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपी के पैर मे दो गोली लगने की बात बताई जा रही है। घायल अवस्था मे उसकी चिकित्सा आरा सदर अस्पताल मे कराने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक भरत तिवारी बिलौटी गाँव के काशीनाथ तिवारी का पुत्र बताया जाता है। घटना के बारे मे बताया जाता है कि हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद घटना के सत्यापन के लिए मंगलवार को थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार पुलिस बल के साथ भरत तिवारी के घर पहुॅचे। पुलिस को देख वह पुलिस के साथ नोक झोक, बदतमीजी और गालीगलौज करने लगा। साथ ही उसने पुलिस बल पर पिस्टल तान दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने सूझबूझ से मामले को शांत कराया वरना बङी घटना हो सकती थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने पूछने पर बताया कि युवक भरत तिवारी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। उन्होंने युवक को पकड़ कर चिकित्सा हेतू मानसिक आरोग्यशाला मे भेजने की बात कही। बुधवार सुबह जब पुलिस आरोपी युवक भरत तिवारी के घर पहुॅची तो वह छत पर से फायरिंग करने लगा। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा। बाद मे वह छत से उतरकर गाँव के दक्षिण तरफ जाने लगा। पुलिस के बार-बार सरेंडर करने की चेतावनी देने के बावजूद जब उसने नहीं सुना तो अंततः पुलिस को एनकाउंटर कर उसके पैर मे गोली मारनी पड़ी। जिससे वह जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल मे इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया जहाॅ चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने भारत में बीबीसी पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका खारिज की

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने इफको नैनो यूरिया केंद्र, टटीरी का किया निरीक्षण।

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान भीमताल में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा वाहृय सहायतित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

rktvnews

आरा नगर निगम की कुब्यवस्था से आरा शहर नरक मे तब्दिल: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) चालू वित्त वर्ष में सबसे तेजी से 50 एमएमटी कार्गो को हैंडल करने वाला प्रमुख बंदरगाह बना।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:नगर क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं को मानसून से पहले पूर्ण कराई जाए : प्रभारी मंत्री

rktvnews

Leave a Comment