RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:शहरी स्वच्छता को बेहतर बनाने की दिशा में उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए आधुनिक स्वचालित सीएनजी कचरा वाहन।

पर्यावरण मानकों के अनुरूप गीला, सूखा, हानिकारक और मेडिकल कचरा अलग रखने के लिए वाहनों में बने हैं 4 अलग-अलग खाने।

पुराने वाहनों की तुलना में 400 लीटर अधिक है नए सीएनजी वाहनों की कचरा संग्रहण क्षमता।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)15 जून।जिले के नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित, सुचारू और वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एक बड़ी पहल की गई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने आज समाहरणालय परिसर से नए ऑटोमेटिक कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना किया। साथ ही नगर निगम एवं एमएसडब्लूएम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन आधुनिक वाहनों के मदद से सड़क पर उतरने से शहर से अधिकतम और त्वरित कचरा उठाव सुनिश्चित होगा, जिससे आम नागरिकों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।
इसके अलावा इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने बताया कि शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ये वाहन मील का पत्थर साबित होंगे। ये सभी नए तीन वाहन पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी ईंधन से संचालित हैं। साथ ही पूर्व से संचालित गाड़ियों की कचरा संग्रह क्षमता 1800 लीटर है,जबकि इस नई गाड़ियों की क्षमता 2200 लीटर है, जिससे अधिक अपशिष्ट संग्रहण होगा। इसके अतिरिक्त नए मानक के अनुरूप इन वाहनों में अलग-अलग चार खाने हैं जो गीला कचरा, सूखा कचरा, हजारडस एवं मेडिकल कचरा के लिए अलग अलग है। साथ ही पूरी तरह स्वचालित हाईड्रोलिक सिस्टम है जिससे सुविधाजनक तरीके से अधिक कचरा संग्रहण कर प्लांट पहुंचाया जा सकेगा और शहर से अधिकतम कचरा का उठाव होगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा रोहित सिन्हा, नगर आयुक्त, हीरा कुमार, अपर समाहर्ता, रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, कुलदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सागरी बराल सहायक नगर आयुक्त, रोहित कुमार विद्यार्थी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं नगर निगम व एमएसडब्लूएम के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

13 जून को बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!भोजपुर नियोजन कार्यालय कर रहा है रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने स्वामी ब्रह्मानंद महाराज विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

ग्वालियर:ग्रीष्म ऋतु में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में समय रहते सभी प्रबंधन किए जाएँ: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े

rktvnews

समस्तीपुर:दिए तले अंधेरा: डॉ लाभ

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

मोतीहारी:27 दिव्यांगजनों को मिली बैट्री चालित ट्राईसाईकिल ।

rktvnews

Leave a Comment