RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : लोडेड देशी कट्टा व कारतूस के साथ पुलिस ने किया दो अपराधियों को गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार व पुलिस बल द्वारा बरामद आग्नेयास्त्र

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 जून। शनिवार को भोजपुर जिला के करनामेपुर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक मे घूम रहे दो अपराधियों को रंगे हाथ दबोचा लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, सात जिन्दा कारतूस, एक अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि क्षेत्र मे सुरक्षा के मद्देनजर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस की मुस्तैदी से समय रहते किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की अपराधियों की साजिश नाकाम हो गई। गिरफ्तार किये गये अपराधियों की पहचान सोनवर्षा निवासी गंगासागर यादव (28 वर्ष) पिता सुदर्शन यादव और लालू का डेरा निवासी रविन्द्र कुमार यादव (27 वर्ष) पिता श्रीनाथ यादव के रूप में हुई। पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि उनके अन्य सहयोगियों और आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

‘व्हाट्सएप हिस्ट्री’ : अकादमिक कठोरता या राजनीतिक एजेंडा?

rktvnews

भोजपुर:विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम -2015 के तहत अपील की सुनवाई जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन।

rktvnews

राँची:सैम पित्रोदा के विवादास्पद बयान पर झारखंड भाजपा ने बोला बड़ा हमला।

rktvnews

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर एसबी कालेज के सेहत केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment