RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आठवीं बार महाकुम्भ के लिए 11 बसों को गुड्डू सिंह बबुआन ने किया रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 फ़रवरी। 22 फरवरी को दिव्य, भव्य एवं आध्यात्मिक समागम त्रिवेणी प्रयागराज महाकुम्भ के लिए  आठवीं बार आरा के हनुमान मंदिर रमना मैदान आरा के परिसर से 11 बसों का निःशुल्क सेवा भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर यशवन्त नारायण, अभय विश्वास भट्ट, के के बाबा, संजय राय,अंकित राय, रवीश, आशुतोष पांडेय अधिवक्ता, विजय सिंह,महंत सुमन बाबा, साहिल, समर, सोनू सिंह , शम्भू चौरसिया ,अभिमन्यु सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
गुड्डू सिंह बबुआन ने सभी तीर्थयात्रियों को प्रणाम कर सुखद यात्रा की कामना की । इन्होंने बताया कि जब से महाकुम्भ का आगाज हुआ है तब से ही आरा से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि हमारे क्षेत्र के वृद्धजनों को कोई कष्ट न हो। मौके पर मौजूद लोग जय श्री राम, आरण्य देवी , हनुमान जी, महादेव का जयकारा भी किया तथा सफल यात्रा की कामना किया।यशवन्त सिंह एवं अभय विश्वास भट्ट ने बताया कि अभी तक लगभग पच्चीस हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियो को संगम स्नान गुड्डू सिंह बबुआन के सहयोग से कराया गया।महंत सुमन बाबा एवं के के बाबा ने कहा कि पूरे बिहार में अभी तक ऐसा कहि और नही हो रहा जो आरा के लिए गौरव की बात है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की नवोन्मेषी पहल पर सांप-सीढ़ी का खेल बढ़ाएगा बच्चों का ज्ञान, यौन उत्पीड़न से होंगे सावधान।

rktvnews

उज्जैन:केंद्रीय जेल में बंदियों के आधार कार्ड बनवाये गये।

rktvnews

भोजपुर:विकास का दावा झूठा, फिसड्डी साबित हुए हैं सांसद-मंत्री आरके सिंह :सुदामा प्रसाद

rktvnews

फलेरिया दवा वितरण सह आंगनबाड़ी प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

चतरा:9 प्रखंड के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment