RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जल संसाधन विभाग के सचिव ने कटाव निरोधी कार्य का किया स्थल निरीक्षण! शाहपुर के जवइनिया मे हो रहा है कटाव निरोधी कार्य।

जवइनिया मे कटाव निरोधी कार्य का स्थल निरीक्षण करते जल संसाधन विभाग के सचिव डा चंद्रशेखर सिंह। साथ मे एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 जून। जल संसाधन विभाग, बिहार के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह ने भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जवइनिया गाँव मे गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली तथा चल रहे कार्यों पर उनका फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने गंगा नदी के निरंतर कटाव से उत्पन्न चुनौतियों को साझा करते हुए कटाव निरोधी एवं संरक्षण कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित गंगापुर, भुसौला, नंदपुर एवं जवइनिया गाँव को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए 1200 मीटर लंबाई में कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति की राशि 52.56 करोङ रुपये है तथा वर्तमान मे कार्य प्रगति पर है। जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने गंगा तट की सुरक्षा हेतू कटाव निरोधी कार्य को एक माह मे पूरा करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानसून की संवेदनशीलता को ध्यान मे रखकर सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय तथा कटाव निरोधी कार्य को हर हाल मे अगले एक माह के भीतर पूर्ण किया जाय। उन्होंने अभियंताओं एवं संवेदक को कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने तथा निर्धारित समय सीमा मे कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।

जवइनिया मे चल रहा कटाव निरोधी कार्य

जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के गंगापुर, भुसौला, नंदपुर तथा जवइनिया सहित आसपास के गाँवों को गंगा नदी के कटाव से प्रभावी सुरक्षा मिलेगी तथा स्थानीय आबादी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार, शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश, आरओ रश्मि सागर, वरीय अभियंता, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोग तथा संवेदक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : शराब मामले का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

राँची:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची,राहुल कुमार सिन्हा द्वारा वोटिंग काउंटिंग सेंटर पंडरा रांची एवं पंडरा स्थित वज्रगृह का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:सब जुनियर,जूनियर तथा सीनियर राष्ट्रीय पेयर गो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:दौसा के पावटा गांव में धूमधाम से खेली गई ‘डोलची होली’।

rktvnews

चतरा:प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव में चतरा ज़िले के विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को रांची के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की नींव है लिज्जत पापड़ उद्योग।

rktvnews

Leave a Comment