RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:नवविवाहिता युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जून।भोजपुर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। महज सात महीने पहले जिस युवती की शादी धूमधाम से हुई थी, आज उसी घर से उसकी अर्थी उठने से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय नीतू कुमारी की शादी धुंधुआ निवासी संतोष कुमार से सात माह पूर्व हुई थी।
विवाहिता की मौत ससुराल में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं है और मामले की गहन जांच होनी चाहिए।घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवविवाहिता की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related posts

झारखंड:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साक्ष्य दें, होगी कार्रवाई : के रवि कुमार

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

चितौड़गढ़:मतदान समय प्रातः 7 से सांय 6 बजे तक

rktvnews

विचाराधीन कैदी विकास कुमार के मृत्यु के दोषियों पर भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की।

rktvnews

बिहार कौशल विकास मिशन और BIPARD SKILL PARK के संयुक्त तत्वावधान में “स्किल्स से समृद्धि तक: बिहार की यात्रा 2047 तक” विषय पर नेशनल स्किल्स मीट का आयोजन।

rktvnews

देवघर:आपसी समन्वय के साथ श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित जलार्पण कराना हीं हमारी पहली प्राथमिकता:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment