RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)10 जून।उपायुक्त रवि आनंद ने आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चतरा प्रखंड अंतर्गत लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करते हुए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने डैम परिसर, चिल्ड्रेन पार्क एवं पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ स्थल का भ्रमण कर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण भेड़ी फार्म डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। उन्होंने स्थल के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, डैम के गहरीकरण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से विमर्श किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटन विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का समुचित विकास जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे स्थलों के विकास से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, ईडीएम रितेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:67वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल (अण्डर-19) खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 15 प्रतिभागी चयनित।

rktvnews

भोजपुर एसपी एस आई रणवीर राय पर करें जल्द कार्रवाई नहीं तो जगदीशपुर थाना परिसर में होगा धरना प्रदर्शन: भाई दिनेश

rktvnews

दरभंगा:बिहार राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर द्वारा शत-प्रतिशत मतदान को लेकर किया गया आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केन्द्र और राज्य सरकार की 800 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय दिखे किसान की भूमिका में।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के चौथे चरण की भागलपुर जिले से की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment