RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर एसपी एस आई रणवीर राय पर करें जल्द कार्रवाई नहीं तो जगदीशपुर थाना परिसर में होगा धरना प्रदर्शन: भाई दिनेश

जगदीशपुर पूर्व विधायक भाई दिनेश

जगदीशपुर /भोजपुर 11 जनवरी। जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने एक बयान जारी कर बताया है की उन्होंने गृह सचिव बिहार ,पुलिस महानिदेशक बिहार,पुलिस अधीक्षक भोजपुर को वाटसॉप मैसेज भेज कर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर ,थाना प्रभारी जगदीशपुर को फोन से सूचना देकर SI रणवीर राय पर सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ मार पीट और गाली गलौज करने को लेकर तत्काल कारवाई करने को कहा ।
उन्होंने 24 घंटे के अंदर कारवाई नही होने पर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होने की सूचना भी जिला पदाधिकारी भोजपुर,अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर और पुलिस अधीक्षक भोजपुर को दिए जाने की बात कही है।
भाई दिनेश ने कहा की पुलिस और पुलिस पदाधिकारी सामाजिक ,राजनीतिक कार्यकर्ता या आम आदमी को अपमानित करे यह मैं बर्दास्त नही करूंगा ।
भाई दिनेश ने कहा की पुलिस और पुलिस पदाधिकारी अपना कर्तव्य और दायित्वों का निर्वाहन ईमानदारी पूर्वक करे इसके बाद सामाजिक ,राजनीतिक कार्यकर्ता और आम आदमी की गलतियों को देखे ।
भाई दिनेश ने कहा की अगर कोई आदमी गलती करे तो पुलिस का काम है उसे कानूनतः दंड देना नही की सामाजिक कार्यकर्ता हो ,राजनीतिक कार्यकर्ता हो या आम आदमी हो उसके साथ मार पीट और गाली गलौज करना ?
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की जगदीशपुर पुलिस को यह क्यों नहीं दिखता है की जगदीशपुर नगर पंचायत हो या ग्रामीण इलाका जिसमे एक भी गांव या मुहल्ला नही है जहा पर शराब और हीरोइन नही बिकता हो ?
भाई दिनेश ने कहा की जगदीशपुर थाना के बगल में नया टोला मोड़ पर अवैध रूप से पैसा वसूली किया जाता है , स्वयं पुलिस रात को गस्ती के नाम पर निकल कर सड़क पर खड़ा होकर ट्रक ,ट्रैक्टर ,पिकप से पैसा वसूली करती है उस समय उनकी नैतिक जिम्मेदारी कहा चली जाती है ?
पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस प्रतिदिन बालू माफिया ,शराब माफिया से मिलकर बालू और शराब पार करवाने का काम करती है ,शराब,बालू और हीरोइन माफिया को स्वयं जानने के बाद भी उसे पकड़ने के बजाय उससे हफ्ता वसूली करती है। क्या पुलिस का यही कर्तव्य है ?
भाई दिनेश ने कहा की थाना के अंदर चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी पैसा लेना ,केस सुपरविजन ,उद्योग खोलना आदि में भी पैसा लेना क्या यही पुलिस का कर्तव्य है ?
भाई दिनेश ने भोजपुर पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा की हर हालत में पुलिस अधीक्षक जगदीशपुर SI रणवीर राय पर सख्त करवाई करे ।

Related posts

भोपाल:ग्रामीण विकास में पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राजस्थान:सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध पर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

इंदौर:डायवर्सन की बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क।

rktvnews

भगवान का अवतार भक्तों पर कृपा करने हेतु होता है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों की केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने वीसी द्वारा ली बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 दिसंबर 24

rktvnews

Leave a Comment